Hey everyone in this video u can see how to check your own immunity and how to boost it.

इन बातों का रखें ध्यान

1. अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने के अलावा अपनी शारीरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि बहुत सारी बीमारियों का कारण गंदगी होती है।

2. तुलसी और करी पत्ता में एंटी ऑक्सिडेंट तत्वों की बहुतायत होती है। प्रतिदिन इनकी आठ-दस पत्तियां चबाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। 

3. रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें, ताकि आपका सामना सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से हो। धूम विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को भी दुरुस्त करती है। 

ये आहार बढ़ाएंगे इम्यूनिटी
1. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने आहार में टमाटर को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सिडेंट आपके दिमाग की सेहत के लिए जरूरी है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन के, विटामिन सी और फाइबर की बहुतायत होती है, जो इम्यूनिटी सुधारने में मददगार साबित होते हैं।

2. संतरा, नीबू, आंवला, मौसमी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो हर तरह के संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण करने में सहायक है। इन सारी चीजों को अपने आहार का नियमित हिस्सा बनाएं।

3. लहसुन भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट बनाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसमें एलिसिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। प्रतिदिन भोजन में लहसुन की संतुलित मात्रा को शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ पेट के अल्सर और कैंसर से भी शरीर का बचाव होता है। रोजाना सुबह लहसुन की दो कलियों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और लंबे समय तक इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। 

4. पालक में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ उन कोशिकाओं की मजबूती और डीएनए की मरम्मत का काम भी करता है। इसमें मौजूद फाइबर आयरन एंटी ऑक्सिडेंट को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखता है। पालक में मौजूद विटामिन सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाये रखने में मददगार होता है। उबले पालक का नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

5. मशरूम शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करने में सहायक सिद्घ होता है। इसमें सेलेनियम नामक मिनरल, एंटी ऑक्सिडेंट तत्व, विटामिन बी, नाइसिन आदि पाये जाते हैं। इनके अलावा मशरूम में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ट्यूमर तत्व पाये जाते हैं। मशरूम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले तत्व की प्रचुरता होती है।

6. रोजाना बादाम के आठ-दस दाने भिगोकर खान से न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि इसके सेवन से दिमाग को तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। बादाम में मौजूद विटामिन ई शरीर में प्राकृतिक तौर पर पाए जाने वाले सेल्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

7. अपने आहार में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खूब सारी सब्जियों और फलों का सेवन करने के साथ-साथ खूब सारा पानी पिएं। अंकुरित अनाज का भी सेवन करें।

Thankyou for watching
Follow the tips
Stay safe stay home💪💪👍👍👉👉👂🦷🦻👃🧠🧠👁️👀🙏🙏🙏🙏✅💯

Please subscribe my channel love you all 💓💓💓